व्यापारी की इलाज के दौरान मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
पंचकूला में एक व्यापारी द्वारा अपने हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। यह घटना 17 दिसंबर की रात की है। गंभीर हालत में घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 18 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान कालका शहर की खुराना कॉलोनी निवासी व्यापारी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने घर पर मौजूद था, इसी दौरान उसने अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद उसकी पत्नी चीखते हुए घर से बाहर आई, जिसके बाद पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
बैंगलोर जॉब करती है बेटी
व्यापारी धमेंद्र के घर पर घटना के समय बेटी और पत्नी मौजूद थी। जिनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद धमेंद्र ने अपने हाथ की नस काट ली। धर्मेंद्र की बेटी बैंगलोर की किसी कंपनी में जॉब करती है, जो इन दिनों घर आई हुई थी।
पड़ोसियों के अनुसार, परिवार करीब डेढ़ माह पहले ही यहां पर शिफ्ट हुआ था, उससे पहले शहर में ही किसी दूसरी जगह पर रहता था। धर्मेंद्र की कालका शहर में ही जूतों की दुकान है।
कटी हुई थी हाथ की नस: SHO
कालका थाना SHO कमलजीत सिंह ने बताया कि व्यापारी के हाथ की नस कटी हुई थी। जिसके कारण व्यापारी धमेंद्र की मौत हो गई। उनके बेटे ने पोस्टमॉर्टम के दौरान लिखकर दिया है कि वे रिपोर्ट अनुसार आगामी कार्रवाई करें। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.