हरियाणा के पंचकूला में बैंक मैनेजर की पत्नी के साथ साइबर ठगों ने 24.68 लाख रुपए का फ्रॉड कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उन खातों की डिटेल जुटाई जा रही है, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई है। पंचकूला के सेक्टर-21 निवासी कनिका गुप्ता ने बताया कि उसके पति आयुष गुप्ता पिंजौर के केनरा बैंक में मैनेजर हैं। 29 अक्टूबर को उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें एक लिंक भी था। उसने लिंक पर क्लिक किया तो लर्निंग एंड एक्सचेंज ग्रुप में वह एड हो गई। उस ग्रुप में स्टॉक की सेल परचेस चलती रहती थी। उनके द्वारा उस ग्रुप के माध्यम से इंस्टीट्यूशनल स्टॉक की सेल परचेज दिखाई जाती थी। उसे बताया गया कि अगर उनके माध्यम से स्टॉक लिए तो 15 से 20 प्रतिशत का ज्यादा फायदा होगा। डाउनलोड करवाई ऐप
पीड़िता को बातों में लेकर 13 नवंबर को उसे एक ऐप डाउनलोड करवाई गई। जिसके बाद 17 जनवरी को पहली बार उससे 5 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए गए। इसी प्रकार से उससे 19 ट्रांजेक्शन अलग-अलग समय पर अलग-अलग खातों में करवाई गई। जिसके कारण उसके खाते से 24 लाख 68 हजार 500 रुपए चले गए। चल रही है जांच : ASI रविंद्र पंचकूला के साइबर थाना जांच अधिकारी ASI रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 316(2), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उन खातों की डिटेल जुटाई जा रही है, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.