पंचकूला में हादसे के बाद ऑटो से निकालते हुए प्रत्यक्षदर्शी।
हरियाणा के पंचकूला में रॉन्ग साइड ऑटो के कारण कार और ऑटो की टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो सवार 5 लोग घायल हो गए। जिसमें से 4 घायलों को उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पंचकूला के पिंजौर एरिया के मढावाला गांव के पास रॉन्ग साइड आ रहे ऑटो के कारण कार और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर के कारण ऑटो पलट गया। ऑटा में सवार सावित्री, नीतू, कुला दीवाला निवासी नसीम, कोना गांव निवासी अमती व कालका निवासी रामनाथ घायल हो गए।
घायलों को नानकपुर सीएचसी में ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नीतू, नसीम, अमती और रामनाथ को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। अमती, नसीम व रामनाथ के पैरों में फ्रैक्चर है।
घटना के बाद ऑटो को साइड में करते प्रत्यक्षदर्शी।
समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंंची। जिसके चलते माैके पर पहुंची पुलिस की ERV 525 में घायलों को सीएचसी ले जाया गया। करीब 2 किलोमीटर दूरी पर एंबुलेंस होने के बावजूद देरी होने के कारण मौजूद लोगों ने रोष भी प्रकट किया। बॉर्डर एरिया में इस प्रकार का हादसा होने पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण कई बार लोगों ने जान भी चली जाती है।

पंचकूला हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.