हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पंचकूला की टीम ने भ्रष्टाचार के पीएनबी के अधिकारी कुलबीर सिंह को उसके विरूद्व पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफतार किया गया है। आरोपी आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया, जहां से 2 दिन के पुलिस रिमांड प्र
पंचकूला एसीबी टीम के अनुसार साल 2015 में HSVP ऑफिस में नियुक्त आरोपी सुनील कुमार बंसल तत्कालीन सीनियर लेखा अधिकारी ने पीएनबी के अधिकारी कुलबीर सिंह बैंक अधिकारी व अन्य से मिलीभगत करके उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना विभाग का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक मनीमाजरा 30 मई 2015 को खोला।
68 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर
आरोपी सुनील बसंल उपरोक्त द्वारा कुलबीर सिंह बैंक अधिकारी व बैंक के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के साथ मिलकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के खाता से 2 जनवरी 2018 से लेकर 10 सितंबर 2018 तक कुल 46 करोड रू व एक अन्य खाता से 2 जनवरी 2018 से लेकर 10 सितंबर 2018 तक कुल 22,71,57,066 रुपए अधिकारियों की अनुमति के बिना खोले गए बैंक खाता अनाधिकृत रूप से अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत करके राशी ट्रांसफर की गई है।
संजीव बिंदल का लुकआउट नोटिस जारी
एसीबी टीम ने मामले में 7 मार्च 2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत पंचकूला में दर्ज किया गया। एसीबी हरियाणा ने फरार रोपी संजीव बिन्दल के विरूद्व लुक आऊट सर्कूलर (एल.ओ.सी.) भी जारी कराया है। इन आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इस केस में तफ्तीश अभी चल रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.