पंचकूला के बागवाली गांव में समस्याएं सुनते हुए डीसी सतपाल शर्मा।
पंचकूला में मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बिना सड़क बने ही ठेकेदार को 60 लाख रुपए की पेमेंट कर दी। जबकि ठेकेदार ने सड़क बनाई ही नहीं, वो निर्माण को अधूरा छोड़कर जा चुका है। डीसी के पास रात्रि शिविर में शिकायत आई तो अब जांच के आदेश हुए हैं।
पंचकूला डीसी सतपाल शर्मा ने 29 दिसंबर की रात को बागवाली गांव में समाधान शिविर लगाया। जहां पर ग्रामीण ने समानवा-बिछपड़ी सड़क बनवाने के लिए कही। डीसी सतपाल शर्मा ने मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों से सड़क के बारे में पूछा तो उन्होंने कि ड्राइंग अप्रूवल के लिए गई है। ग्रामीण ने बताया कि सड़क शुरू हुई थी लेकिन बाद में बंद हो गई। बीच में काम छोड़ गया ठेकेदार
डीसी ने अधिकारियों से बिना कि बिना ड्राइंग के सड़क निर्माण कैसे शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि डंपर ज्यादा चलने के लिए ठेकेदार ने काम बीच में ही छोड़ दिया है। जिस पर डीसी ने पूछा कि कितनी पेमेंट हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि 80 लाख रुपए का टेंडर रहा, जिसमें से 60 लाख रुपए की पेमेंट हो चुकी है।
पंचकूला में समस्या बताते हुए ग्रामीण।
एसडीएम करेंगे अब जांच
डीसी ने मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ को कहा कि अब क्या बाकी रह गया है। काम शुरू हुए बिना ही 60 लाख रुपए की पेमेंट कैसे कर दी गई। जिसके बाद उन्होंने एसडीएम को 3 दिन में जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देश दिए।

पंचकूला के बागवाली गांव में समस्या बताते हुए महिला।
रात्रि दरबार में आई इस प्रकार की शिकायतें
- बागवाली स्थित राजकीय स्कूल की चारदीवारी करवाने को लेकर उपायुक्त ने सम्बन्धित विभाग को तीन दिन में एस्टीमेट तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट प्राप्त होते ही चारदीवारी का काम शुरू कर इसे तय समय अवधि में पूरा किया जाए।
- उन्होंने स्कूल के सभी शौचालयों की मरम्मत और साफसफाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
- गांव समनवा से बिछपड़ी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य लम्बे समय से लम्बित पड़े होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि एसडीएम पंचकूला इस मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
- गांव टाबर में बीपीएल प्लाटों के उपर से हाई वोल्टेज तारों की समस्या पर उपायुक्त ने बिजली विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को मौका निरीक्षण करने और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
- गांव हरियोली में सुअर फार्म खोलने की वजह से गांव में दुर्गंध की शिकायत पर सम्बंधित बीडीपीओ को गांव के सरपंच के साथ मिलकर स्थिति का जायजा लेने और इस समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। गांव बागवाली में तालाब के नवीनीकरण की मांग पर उपायुक्त ने कहा कि इस सम्बन्ध में पंचायत द्वारा प्रस्ताव पास कर भिजवाया जाए।

पंचकूला के बागवाली गांव में समस्या सुनते हुए डीसी सतपाल शर्मा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.