हरियाणा के पंचकूला में बिजली का तार छू जाने से महिला की मौत हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने बिजली निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। पंचकूला के कजियाणा गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग में वॉटर सप्लाई के डेली वेजिज पर जॉब करता है। उसकी पत्नी आशा देवी पड़ोस की महिलाओं कांता व हिमानी के साथ जंगल से घास लेने के लिए गई थी। जहां पर जाते समय जंगल में 11 हजार केवीए का तार टूटकर गिरा हुआ था। जिस पर उसकी पत्नी का पैर टिक गया। 2 बच्चों की मां मृतका 11 हजार केवीए के बिजली तार से पैर टॅच होने के बाद उसकी पत्नी आशा बुरी तरह से झुलस गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत बिजली निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही हसे हुई है। क्योंकि बिजली की तारों का समय पर मैनटेन्स / सार्विस ना करवा कर लापरवाही बरती है।
लापरवाही के चलते जंगल के रास्ते मे गिरी हाईटेंशन तारों में उसकी पत्नी का पांव फंसने के चलते करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई है। राजेश कुमार के अनुसार उसके पास दो बच्चे हैं। बेटा 12 साल तथा बेटी 8 साल की है। हादसे के कारण दोनों बच्चों के सिर से मां का साया हट गया है।
कर लिया है मामला दर्ज : ASI सतीश कुमार
पंचकूला के पिंजौर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बिजली निगम कर्मियों के खिलाफ धारा 106, 287 BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसे के लिए जिम्मेदार कर्मियों की पहचान के लिए जांच चल रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.