पलवल जिले के बढ़ा गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में सात नामजद सहित अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना इंचार्ज सुंदरपाल के अनुसार, बढ़ा गांव निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मार्च को वह अपने परिवार के साथ पोखर के पास स्थित अपने प्लॉट पर गए थे। आरोप है कि उसी रात गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से उनके प्लॉट पर रखा बिटोरा (उपलों का ढेर) गिरा दिया था। हमले में कई लोग घायल जब पवन और उनके परिवार के सदस्य इस बारे में बात करने गए, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होनें लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व दांव से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पवन के पिता जवाहर सिंह, चाचा देशराज, भाई वीरेंद्र, जोगेंद्र और कविता सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जबरन कब्जे के लिए हमला का आरोप पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवादित प्लॉट पर शिकायतकर्ता पक्ष का पिछले करीब 35-40 साल से कब्जा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जबरन कब्जा करने की कोशिश में यह हमला किया था। सात नामजदों पर केस दर्ज सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष के पवन कुमार की शिकायत पर सुखवीर, गजेंद्र, विष्णु, लाला, सुरेश, मुकेश और विजन सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.