पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो वर्षीय बेटे, नकदी और आभूषणों के साथ लापता हो गई है। पति ने अपने साथ मजदूरी करने वाले एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथीन थाना प्रभारी हरी किशन के बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी 4 जनवरी को दोपहर 3 बजे अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर बिना बताए घर से चली गई।
आभूषण और नकदी लेकर फरार
पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर से एक तोला सोने का हार, 250 ग्राम चांदी के पायल, 125 ग्राम की चांदी की तगड़ी और 48 हजार रुपए नकद भी साथ ले गई है। पीड़ित पति ने शक जाहिर किया है कि उसके साथ मजदूरी करने वाला प्रदीप नाम का मजदूर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है।
साथी मजदूर पर लगा आरोप
प्रदीप का उनके घर आना-जाना था, जिससे उसकी पत्नी से जान-पहचान हो गई थी।पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विवाहिता और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पति के शक के आधार पर साथी मजदूर प्रदीप से भी पूछताछ की जाएगी।
हथीन थाना प्रभारी हरी किशन ने जल्द ही विवाहिता और बच्चे को ढूंढ़कर पति के हवाले करने का आश्वासन दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.