पलवल में ठग ने पीड़ित को एप्पल कंपनी का कर्मचारी बताकर 76 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।
पलवल में दिल्ली-बॉम्बे एक्सप्रेस-वे पर नकली एप्पल उत्पाद बेचकर एक व्यक्ति से 76 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित को एप्पल कंपनी का एजेंट बताकर मोबाइल फोन, ईयर बड्स और स्मार्टवॉच बेचे गए थे। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सम
फरीदाबाद के सेक्टर-84 निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एस्कॉर्ट्स कंपनी में कार्यरत हैं। 30 नवंबर को वह दिल्ली-बॉम्बे एक्सप्रेस-वे से पलवल जा रहे थे। किरंज गांव के पास टोल प्लाजा पर सुबह करीब 10:30 बजे समीर नामक एक व्यक्ति उनके पास आया।
समीर ने खुद को एप्पल कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि वह कंपनी के उत्पाद रियायती दरों पर बेच रहा है। उस समय समीर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।
पीड़ित ने दो किस्तों में भुगतान किया
आरोपियों के झांसे में आकर प्रदीप कुमार ने उनसे एक मोबाइल फोन, कलाई घड़ियां और ईयर बड्स खरीद लिए। उन्होंने आरोपियों को ऑनलाइन माध्यम से दो किस्तों में कुल 76 हजार रुपए का भुगतान किया, जिसमें एक किस्त 35 हजार रुपए और दूसरी 41 हजार रुपए की थी।
भुगतान का यूटीआर विवरण भी पुलिस को सौंपा गया है। फरीदाबाद वापस पहुंचने पर जब प्रदीप कुमार ने इन उत्पादों का उपयोग करने का प्रयास किया, तो उन्हें उनके नकली होने का पता चला।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हथीन थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि प्रदीप कुमार की शिकायत के आधार पर समीर और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.