भारतीय जैन संघटना (BJS) के छठे राज्य अधिवेशन ‘उत्कर्ष’ का शुभारम्भ पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रूपरजत विहार में हुआ। इस अधिवेशन में देश भर से बीजेएस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बीजेएस पाली सचिव बसंत सोनी मंडिया एवं दीपमाला सिंघवी ने बताया की अधिवेशन में बीजेएस राजस्थान के राज्य अध्यक्ष श्रवण दुग्गड़ ने स्वागत भाषण में संगठन की उपलब्धियों एवं भावी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।
राज्य महासचिव आतिश लोढ़ा ने संगठनात्मक सुदृढ़ता, विस्तार विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। बीजेएस के राष्ट्रीय सचिव दीपक चौपड़ा, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप संचेती ने बीजेएस की राष्ट्रीय दृष्टि, दीर्घकालीन कार्ययोजना एवं राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर जानकारी दी। पाली चेप्टर द्वारा वर्षभर में संपन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट सचिव बसन्त सोनी मंडिया एवं दीपमाला सिघवी ने प्रस्तुत की। पूर्व महासचिव राजकुमार फत्तावत ने बीजेएस राजस्थान के कार्यों की सराहना की।
बीजेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला ने अपने मार्गदर्शक संबोधन में संगठन की दिशा, भविष्य की रणनीति एवं व्यापक विज़न पर प्रकाश डाला। मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जैन ने संगठन के विविध कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता स्पष्ट की। स्टेट प्रोग्राम हेड्स टीम अनुराधा चौधरी, जय बोहरा, राहुल जैन, राजीव मुसाल, धीरेंद्र मेहता, विकास बुबकिया, डी.के. तलेसरा, संदीप मेहता, अमरीश सिंघवी राजकुमार बाफना ने विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से समाज में हो रहे सकारात्मक एवं ठोस प्रभावों को साझा किया। बीजेएस के संस्थापक शांतिलाल मुथा के प्रेरणादायी उद्बोधन ने सामाजिक उद्यमिता एवं मूल्य-आधारित नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर पाली चेप्टर की यूथ विंग का विधिवत गठन/स्थापना समारोह रीजनल प्रेसिडेंट रमेश बरडिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। राजस्थान महिला विंग ने भी अपने कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। राज्य के विभिन्न चैप्टर्स की सफलता की यात्राओं का प्रस्तुतीकरण अधिवेशन का विशेष आकर्षण रहा।
अंत में युवाओं की यशस्वी उद्यमिता के लिए राज्य महासचिव श्री आतिश लोढ़ा ने आइडिया ऑफ इंपेक्ट विषय पर प्रभावी सेशन का आयोजन किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.