महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के तलासरी इलाके में एक छात्रा की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भारती एकेडमी इंग्लिश स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा रोशनी गोस्वामी की मैराथन पूरी करने के कुछ समय बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रविवार को अधिकारियों ने इसकी सूचना दी।
मैराथन में हासिल किया था तीसरा स्थान
बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल के खेल दिवस के दौरान रोशनी ने मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दौड़ पूरी करने के बाद रोशनी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद वह जमीन पर बैठ गईं और फिर बेहोश हो गई। इस बाद फौरन स्कूल प्रशासन उसे निजी वाहन से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भारती एकेडमी के प्रधानाध्यापक राकेश शर्मा ने घटना को लेकर बताया कि शिक्षकों ने रोशनी को प्रारंभिक उपचार देने का प्रयास किया। स्कूल के कर्मचारियों ने उसे निजी वाहन से पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमें संदेह है कि उसे दिल का दौरा पड़ा।
10वीं कक्षा की छात्रा रोशनी उंबरगांव की रहने वाली थी। उसकी मां ने बताया कि वह सुबह सामान्य रूप से स्कूल गई थी। घोलवड़ पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे। जांच के तहत उनसे पूछताछ की जाएगी। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
लातूर: नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी
लातूर स्थित नवोदय विद्यालय में रविवार सुबह छठी कक्षा की एक छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। सहायक पुलिस निरीक्षक डीपी सामप ने बताया कि औसा तहसील की रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर तौलिए से आत्महत्या की है। घटना सुबह करीब 7:30 बजे सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतका के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: ’20 मिनट तक पीटा दरवाजा’: हैवानों ने मां के सामने मासूम को तीसरी मंजिल से फेंका, दरिंदे बोले- हम नशे में थे
परिजनों का दावा है कि घटना से एक रात पहले एक हॉस्टल कर्मचारी ने छात्रा की पिटाई की थी। उसके सिर और हाथों पर चोट के निशान मिले हैं। गांव के उपसरपंच ने बताया कि अन्य छात्राओं ने माता-पिता को मारपीट की जानकारी दी है। पिता को पहले छात्रा के बीमार होने की सूचना देकर बुलाया गया था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
अन्य वीडियो
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.