ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग की टीम ने पारंपरिक चालान की जगह गांधीगिरी का रास्ता अपनाया. बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले चालकों को रोककर उन्हें गेंदा फूल की माला पहनाई गई. यह तरीका लोगों के लिए चौंकाने वाला भी था और संदेश देने वाला भी.
पारंपरिक चालान की जगह गेंदा फूल माला
शुक्रवार को शहर के व्यस्त छःमुहांन चौक पर ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग की टीम ने पारंपरिक चालान की जगह गांधीगिरी का रास्ता अपनाया. बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले चालकों को रोककर उन्हें गेंदा फूल की माला पहनाई गई. यह तरीका लोगों के लिए चौंकाने वाला भी था और संदेश देने वाला भी.
गुलाब का फूल देकर सम्मानित
वहीं, जो बाइक सवार हेलमेट पहनकर और कार चालक सीट बेल्ट लगाकर वाहन चला रहे थे, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया. इस पहल से सड़क पर मौजूद लोगों में अलग ही माहौल देखने को मिला और नियमों का पालन करने वालों का मनोबल भी बढ़ा.
गांधीगिरी के माध्यम से संदेश
ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे ने बताया कि पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि रोजाना जांच अभियान के बावजूद लोगों में जागरूकता की कमी देखी जाती है. इसी कारण पहली बार गांधीगिरी के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया गया. माला पहनाकर यह समझाया गया कि हेलमेट न पहनने की कीमत सिर्फ चालान नहीं, बल्कि जान भी हो सकती है.
सुरक्षित ड्राइविंग की अपील
साथ ही, सतेंद्र दुबे ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि ‘अगर आप बिना हेलमेट सड़क पर निकलते हैं, तो हादसे की स्थिति में आपके परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज माला गले में पहनाई जा रही है, ताकि कल तस्वीर पर माला चढ़ाने की नौबत न आए.’ यह संदेश सुनकर कई वाहन चालक गंभीर नजर आए. इस अभियान में जिला परिवहन कार्यालय के रोड सेफ्टी से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की.
प्रशासन का सहयोग करने की अपील
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने कहा कि अभी लोगों को फूल देकर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. लेकिन अगर इसके बावजूद यातायात नियमों की अनदेखी की गई, तो संबंधित वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जाएगा. उन्होंने आम जनता से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.