Palamu News: शादी के सीजन में यदि लोग कम बजट में अच्छे और आकर्षक गहने खरीदना चाहते हैं, तो लाइट वेट गहने उनके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.
पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर स्थित सोना महल के प्रोपराइटर धनंजय सोनी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सोने के भाव में हर साल 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि सोना ही एक ऐसा माध्यम है, जिसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है. जैसे-जैसे इसके दाम बढ़ते हैं, वैसे-वैसे लोगों की पूंजी भी बढ़ती जाती है. इसी कारण लोग अब आभूषण के साथ-साथ निवेश के नजरिए से भी सोना और चांदी खरीद रहे हैं.
हल्के गहनों की बड़ी मांग
धनंजय सोनी ने बताया कि बढ़ती कीमतों को देखते हुए वे ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर लाइट वेट गहनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध करा रहे हैं. आजकल हल्के वजन के गहनों की मांग सबसे ज्यादा है, क्योंकि ये देखने में आकर्षक होते हैं और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालते. उन्होंने बताया कि जहां सामान्य तौर पर गले की चैन 10 से 15 ग्राम में बनती है, वहीं लाइट वेट तकनीक से वही चैन सिर्फ 3 ग्राम में तैयार की जाती है.
इसके अलावा 1 ग्राम में इयररिंग, 7 ग्राम में नेकलेस, 8 ग्राम में हार, 8 ग्राम में चूड़ी, 5 ग्राम में झुमका और 8 ग्राम में बैंगल्स जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं. वहीं, मेदिनीनगर के पंचमुहान चौक के पास स्थित जय हिंद ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अमित कुमार ने बताया कि सोने के रेट में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण ग्राहक अब हल्के और किफायती गहनों की ओर रुख कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो गहने पहले 10 ग्राम में बनते थे, उन्हें अब 5 से 7 ग्राम में आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया जा रहा है.
लाइट वेट गहने खरीदें
अमित कुमार ने बताया कि लाइट वेट गहनों में हॉलो डिजाइन और हल्की पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कम वजन में भी गहने बेहद खूबसूरत नजर आते हैं. साथ ही उनकी मजबूती का भी विशेष ध्यान रखा जाता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.