Palamu News: सोशल मीडिया पर वायरल रील के मामले में पलामू पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है. यह कार्रवाई पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है.
बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना परिसर में थाना प्रभारी सोनू चौधरी द्वारा अपनी पत्नी के साथ बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी. रील में सरकारी परिसर का उपयोग निजी प्रचार और मनोरंजन के लिए किए जाने को लेकर सवाल उठे, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया. वायरल वीडियो सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए गंभीरता से लिया.
अभी नहीं आया आधिकारिक बयान
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे. जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ मोहम्मद याकूब को सौंपी गई थी. जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. हालांकि, उनके विरुद्ध चल रही विस्तृत विभागीय जांच को लेकर अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया के दौर में सरकारी पदों पर आसीन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं. प्रशासन का यह कदम पुलिस कर्मियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि निजी गतिविधियों और सरकारी दायित्वों की सीमा का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई तय है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.