पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक मामले में ससुर पर बहू से और दूसरे में प्रेमी पर नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पहला मामला थाना क्षेत्र के एक सुदूरवर्ती गांव का है। यहां 44 वर्षीय ससुर पर अपनी 23 वर्षीय बहू के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने महिला थाना में बताया है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व आरोपी के बड़े बेटे से हुई है। शादी के कुछ महीनों बाद पति और ससुर दोनों हैदराबाद में मजदूरी करने चले गए थे। जनवरी में ससुर घर लौट आया, जबकि पति वहीं काम करता रहा। ससुर ने उसे शराब पीने के लिए दबाव बनाया 28 जनवरी को घर पर कोई नहीं था। उसी दौरान ससुर ने उसे शराब पीने के लिए दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद सास ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा। पीड़िता ने अपने पति को बताई। पति के घर आने पर परिवार के लोगों ने बातचीत कर मामले को दबा दिया। इसके बावजूद ससुर द्वारा उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता रहा। आखिरकार, 8 मार्च को पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया दूसरे मामले में 17 वर्षीय शादीशुदा नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि पीड़िता का हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रबदी गांव निवासी 20 वर्षीय निरंजन कुमार के साथ दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। एक वर्ष पूर्व लड़की की शादी हो गई थी, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। 24 फरवरी को निरंजन ने शादी का वादा कर युवती को सुनसान खेत में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह जानकारी परिजनों को दी। समझाने के बाद भी आरोपी ने शादी से मना कर दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.