Ranchi air ambulance accident Sanjay Kumar Sao death: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास जंगल में हुआ. इस विमान में 41 वर्षीय संजय कुमार साव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे उनकी भी मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है. आसपास के लोग दहशत में हैं.
बता दें कि संजय कुमार साव पलामू जिला के कसियाडीह में लाइन होटल चलाते थे. जहां की शॉट सर्किट से लगी आग में वह लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे. घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय तुमगाड़ा देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के गंगा राम अस्पताल रेफर किया गया था. जिसके बाद एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था.
एयर एंबुलेंस से दिल्ली जा रहे थे इलाज कराने
डीजीसीए के अनुसार, विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी. उड़ान के करीब 23 मिनट बाद, शाम 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क अचानक टूट गया. इसके बाद हाई अलर्ट जारी किया गया. कुछ देर बाद सूचना मिली कि विमान चतरा के जंगल क्षेत्र में क्रैश हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने तेज धमाके की आवाज और धुएं का गुबार उठते देखा, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
संजय साव मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले थे. उनके परिवार ने बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें दिल्ली भेजने का निर्णय लिया था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. वहीं संजय साव वर्षों से पलामू में लाइन होटल चलाते थे. बताया जाता है कि उनके पिता ने करीब 30 साल पहले पलामू जिले के कसियाडीह में रेंट पर कसियाडीह लाइन होटल चलाते थे. जिसे 20 साल पहले संजय साव अपने हाथ ले लिए. जिसके बाद पिछले 20 वर्षों से संजय खुद यह व्यवसाय संभाल रहे थे. होटल में खाने-पीने के साथ पेट्रोल-डीजल की भी बिक्री होती थी.
एक पल में खत्म परिवार का सपना
कसियाडीह निवासी नागेश्वर साव ने बताया कि घटना वाले दिन शाम करीब 4 बजे एक ग्राहक को तेल देते समय अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. उस समय होटल में केवल दो लोग मौजूद थे, जो आग की चपेट में आ गए. दोनों सड़क की ओर भागे और स्थानीय लोगों ने बालू डालकर आग बुझाई. करीब साढ़े तीन घंटे तक होटल धू-धू कर जलता रहा. आग की लपटें 20 फीट तक उठ रही थी और आसपास के लोग दहशत में थे.
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है. बेहतर इलाज की उम्मीद में दिल्ली जा रहे संजय कुमार साव और अन्य छह लोगों की मौत ने कई परिवारों के सपनों को एक पल में खत्म कर दिया.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.