Palamu Tiger Reserve: देशभर में टाइगर सफारी और जू सफारी को लेकर पर्यटकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में झारखंड के लातेहार क्षेत्र में भी एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की गई है. वन्यजीवों को नजदीक से सुरक्षित माहौल में देखने का अवसर लोगों को रोमांच के साथ जानकारी भी देगा.
बरवाडीह के पास होगा विकास
डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जैना ने लोकल 18 को बताया कि बरवाडीह के आगे एक जंगली क्षेत्र को इसके लिए चिन्हित किया गया है. यह स्थान भौगोलिक रूप से केंद्रीय स्थिति में है, जिससे यहां तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान होगा. बेहतर सड़क संपर्क और प्राकृतिक परिवेश इसे पर्यटन के लिए उपयुक्त बनाते हैं.
बड़े जनसंख्या क्षेत्र को करेगा आकर्षित
यह जू सफारी और टाइगर सफारी डाल्टनगंज, रांची, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों से भी पर्यटकों को आकर्षित करेगा. जहां की परिवार और विद्यार्थियों के लिए यह एक ज्ञानवर्धक स्थल साबित होगा. वन्यजीवों को नजदीक से सुरक्षित माहौल में देखने का अवसर लोगों को रोमांच के साथ जानकारी भी देगा.
शैक्षणिक और जागरूकता केंद्र
जू सफारी शुरू होने के बाद पर्यटकों को केवल सैन ही नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी. बच्चों और युवाओं में जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. इससे संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी.
सरकार की सक्रियता और आगे की तैयारी
डिप्टी डायरेक्टर के अनुसार, सरकार की ओर से परियोजना को जल्द शुरू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं. आधारभूत संरचना, सुरक्षा मानक और पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है. यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो पलामू जल्द ही झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.