Palamu News: पलामू जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत चियांकी में पहाड़ स्थित है. इसके नीचे बना चियांकी पार्क, दोनों ही जगहें स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं. करीब 501 फीट ऊंचे इस पहाड़ की चोटी पर भगवान भोलेनाथ का मंदिर स्थापित है.
पलामू जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत चियांकी में पहाड़ स्थित है. इसके नीचे बना चियांकी पार्क, दोनों ही जगहें स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं. करीब 501 फीट ऊंचे इस पहाड़ की चोटी पर भगवान भोलेनाथ का मंदिर स्थापित है. जहां से पूरे शहर का नजारा एक चित्र की तरह दिखाई पड़ता है. मंदिर तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता बना हुआ है. जहां रोजाना कई भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं.
501 फीट ऊंचे इस पहाड़ की चोटी
पार्क के केयर टेकर मुन्ना कुमार के अनुसार, पिकनिक सीजन में यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. कई ऐसे पर्यटक, जिन्हें इस स्थान के बारे में पहले जानकारी नहीं होती है. वे भी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता से आकर्षित हो जाते हैं. लोग परिवार के साथ पहाड़ की ऊंचाई पर बने स्थानों पर चूल्हा जलाकर खाना पकाते हैं. खुले वातावरण में पिकनिक का मज़ा लेते हैं.चियांकी पार्क में पिकनिक मनाने वालों के लिए कई मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए झूलों की विभिन्न किस्में लगाई गई है. वहीं बड़ों के लिए गज़ीबो और आरामदायक कुर्सियों की व्यवस्था की गई है. पार्क परिसर में कैंटीन, बाथरूम और ओपन जिम की सुविधाएं भी मौजूद हैं. जिससे यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती. पिकनिक सीजन में यहां सुबह से शाम तक रौनक बनी रहती है. पार्क रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है.
पिकनिक मनाने वालों की पहली पसंद
यातायात की दृष्टि से भी चियांकी पार्क काफी सुविधाजनक है. यह डाल्टनगंज–रांची मुख्य मार्ग (NH-39) के बिल्कुल करीब स्थित है. यहां सड़क से गुजरने वाले लोग भी अक्सर रुककर कुछ समय बिताना पसंद करते हैं. पार्क के पीछे की ओर पहाड़ पर चढ़ने का रास्ता बनाया गया है, जो आधी ऊंचाई तक जाता है. इसके आगे कच्चे मार्ग से होते हुए भक्त मंदिर तक पहुंचते हैं. सर्दियों में प्रकृति की गोद में कुछ वक्त बिताना चाहते हैं, तो चियांकी पहाड़ और पार्क आपके परिवार के लिए एक आदर्श पिकनिक स्थल साबित हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.