मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर एक बार फिर अरुणाशंकर ने जीत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है. कड़े मुकाबले के बाद हुई मतगणना में अरुणाशंकर ने 3122 मतों से विजय प्राप्त की. चुनाव की गिनती पांच चरणों में पूरी हुई, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया और दूसरी बार उन्हें मेयर चुना गया.
चुनाव परिणाम आने के बाद अरुणाशंकर ने अपनी जीत का पूरा श्रेय मेदिनीनगर की जनता को दिया. उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि नगर निगम क्षेत्र के लोगों की जीत है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने 35 वार्डों का लगातार दौरा किया और हर वार्ड की समस्या को करीब से समझने का प्रयास किया. हर क्षेत्र की जरूरत अलग-अलग है और उसी के अनुसार विकास योजना बनाई जाएगी.
अरुणाशंकर दूसरी बार बने मेयर
दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी प्राथमिकता शहर को और बेहतर बनाना है. उन्होंने बताया कि सड़क, नाली, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही शहर में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नई योजना बनाई जाएगी. नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को और तेज किया जाएगा और कचरा प्रबंधन को आधुनिक तरीके से लागू करने की बात कही गई.अरुणाशंकर ने यह भी कहा कि शहर के सभी 35 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य होगा. किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा. जहां जो समस्या होगी, वहां उसी के अनुसार योजना बनाकर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें दूसरी बार चुना है, उस भरोसे को टूटने नहीं दिया जाएगा.
मेदिनीनगर नगर का होगा विकास
मेदिनीनगर नगर निगम को नए रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. शहर में बेहतर सड़क, साफ-सफाई, पार्क, पेयजल व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा. दूसरी बार मेयर बनने के बाद अरुणाशंकर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शहर को आगे बढ़ाना है. उन्होंने नगर निगम के सभी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सबके साथ मिलकर मेदिनीनगर को एक आदर्श शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम को नए रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. शहर में बेहतर सड़क, साफ-सफाई, पार्क, पेयजल व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा.दूसरी बार मेयर बनने के बाद अरुणाशंकर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शहर को आगे बढ़ाना है. उन्होंने नगर निगम के सभी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सबके साथ मिलकर मेदिनीनगर को एक आदर्श शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.