Jharkhand Crime News : क्या परंपरा की बंदिश और मन में शक का कीड़ा मिलकर इंसान को इतना अंधा बना सकते हैं कि वह दरिंदगी पर उतर आए? झारखंड के पाकुड़ जिले से आई यह वारदात इन्हीं सवालों को खड़ा करती है.
पाकुड़ में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या केस का खुलासा.
पाकुड़ में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि 1 मार्च को हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडंगा से करीब दो किलोमीटर दूर एक गेहूं के खेत से युवती का शव बरामद किया गया था. प्रारंभिक जांच के बाद शव की पहचान हुई. मृतका के भाई की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर प्रेम प्रसंग को हत्या का मुख्य कारण पाया गया. पुलिस ने इस मामले में दो बालिग आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी की भी पहचान हो चुकी है और उसकी तलाश जारी है.
गोत्र की दीवार या शक की आग?
जांच में सामने आया कि आरोपी रफायल सोरेन का मृतका के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध था. दोनों एक ही गोत्र के होने के कारण विवाह संभव नहीं था. सोहराय पर्व के दिन आरोपी ने अपने साथियों के साथ लड़की को खेत के पास बुलाया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने रफायल सोरेन, एल्गिन टुडू और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी की पहचान हो चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
प्रेम के रिश्ते ने लिया खतरनाक मोड़
यह मामला सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सामाजिक सोच और शक की खतरनाक दिशा का भी संकेत है. एक ही गोत्र में प्रेम संबंध, परिवार का दबाव और आपसी अविश्वास मिलकर ऐसी त्रासदी में बदल गए, जिसकी कीमत एक नाबालिग को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. लेकिन यह घटना समाज के सामने यह सवाल जरूर छोड़ गई है कि परंपरा और सम्मान के नाम पर रिश्तों को किस दिशा में धकेला जा रहा है.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.