गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 2 दिन में 100 क्विंटल से ज्यादा अवैध धान पकड़ाया है। पेंड्रा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन कड़ी नजर रख रहा है। इसी क्रम में जांच दल ने 17 दिसंबर को तीन अलग-अलग मामलों में लगभग 2
पेंड्रा तहसीलदार अविनाश कुजुर ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाए जा रहे 60 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया। यह कार्रवाई अवैध परिवहन के खिलाफ की गई। वहीं, ग्राम अंजनी में भी करीब 52 क्विंटल धान पकड़ाया जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख है।
निरीक्षण के बाद की गई कार्रवाई
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल की उपस्थिति में राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने बांधामुड़ा निवासी विवेक गुप्ता की दुकान का निरीक्षण किया।
यहां कृषक विजय कुमार अग्रवाल द्वारा लाए गए 120 बोरी धान को मंडी अनुज्ञा और संबंधित दस्तावेजों के अभाव में जब्त किया गया। जब्त धान को मेसर्स विवेक गुप्ता की सुपुर्दगी में दिया गया है और मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने धान जब्त
इसी प्रकार, जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल और मंडी सचिव सृष्टि शर्मा ने ग्राम चलचली लोहरी मरवाही में व्यापारी विजय गुप्ता की दुकान का निरीक्षण किया।
दुकान में रखे धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर लगभग 60 बोरी धान जब्त किया गया। यह धान व्यापारी विजय गुप्ता की सुपुर्दगी में दिया गया है, और इस मामले में भी मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

करीब डेढ़ लाख का धान पकड़ाया
जिले में 18 दिसंबर को की गई कार्रवाई में ग्राम अंजनी में 2 पिकअप वाहन पकड़ा गया है। जिसमें लगभग 52 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार है।
यह कार्रवाई जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल प्रभारी तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल की टीम ने के पास की। गाड़ी जब्त कर गौरेला थाने में रखा गया है। बताया जा रहा यह धान मध्यप्रदेश से लाया जा रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.