हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंगलवार को दोनों पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। पंजीकृत 4,364 विद्यार्थियों में से 280 विद्यार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षा शुचिता और शांतिपूर्ण हुई। कोई भी परीक्षार्थी नकल किए जाने के आरोप में नहीं पकड़ा गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए बनाए गए 133 केंद्रों पर परिषद के कार्यक्रम मुताबिक, सुबह की पाली में कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र और शाम की पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। कंट्रोल रूम के नोडल शिक्षक गरलवीर सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में 12वीं के कृषि वनस्पति विषय के लिए 316 विद्यार्थी पंजीकृत हैं इसमें 288 ने परीक्षा दी और 28 गैरहाजिर रहे।
सुबह की ही पाली में कृषि अर्थशास्त्र विषय के लिए 494 विद्यार्थी पंजीकृत हैं इसमें 473 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 21 ने दूरी बना ली। बताया कि ऐसे ही अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा के लिए 3,554 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 3,323 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और 231 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराने के साथ ही स्ट्रांग रूम में भी भंडारित कराया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.