कांकेर| भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू हो गई है। आनलाइनआवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक है। मिली जानकारी अनुसार अग्निवीर सेना की भर्ती के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट पर पात्र आवेदक आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेडमैन आठवीं, दसवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरू नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 10 जून के मध्य आयोजित होने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.