पाकुड़ जिले के अमड़ापड़ा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोड्डा जिले के लालमटिया थाना अंतर्गत रानीडीह निवासी अजय मुर्मू को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
यह मामला बीजीआर कंपनी के कर्मचारी मधुसूदन से जुड़ा है। 21 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर 7847817424 पर एक अन्य नंबर 7369049962 से कॉल कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।
मधुसूदन की शिकायत पर अमड़ापड़ा थाना में कांड संख्या 74/25 दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, बुदीलाल मुर्मू, कविंद्र मिश्र, सहायक अवर निरीक्षक सुरेश गोप और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे।
छापेमारी टीम ने तकनीकी सेल की मदद से अनुसंधान शुरू किया और अजय मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया लावा कंपनी का एक छोटा मोबाइल और एयरटेल कंपनी का एक सिम कार्ड भी बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.