दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के यौन और आर्थिक शोषण का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने कुम्हरौली निवासी दो भाइयों, मसुदुर रहमान उर्फ साबान और जीशान, के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना दो साल पहले अप्रैल 2023 में शुरू हुई थी। आरोप है कि जब लड़की स्कूल जा रही थी, तब उसे जबरन एक बगीचे में ले जाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद, मसुदुर रहमान उर्फ साबान ने उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर दो वर्षों से लगातार लड़की का यौन और आर्थिक शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
डर के कारण लड़की ने लंबे समय तक परिवार में किसी को कुछ नहीं बताया। जब स्थिति असहनीय हो गई, तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां ने कमतौल थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थाना प्रभारी संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार जीशान को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे आरोपी मसुदुर रहमान उर्फ साबान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.