बाजार में बोतलबंद पानी खरीदने के पहले सतर्क रहें। हो सकता है आप जो पानी पीने जा रहे हैं वह दूषित हो और आपकी जान पर बन आए। शहर में पानी के चार लोकल ब्रांड के नमूने फेल मिले हैं, जो पीने लायक नहीं हैं। इन ब्रांड के पानी के उत्पादन और बिक्री पर रोक तो लगा दी गई है, लेकिन इसके पहले ही यहां से करीब डेढ़ लाख बोतल पानी की आपूर्ति बाजार में हो चुकी है।
इसे हटाया नहीं गया और लोग बेफिक्र होकर वही पानी पी रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बोतलबंद पानी पीने में सतर्कता बहुत जरूरी है वरना पीलिया के साथ पेट संबंधित अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.