कांगड़ा जिले में ओल्ड क्रिकेटर स्टार द्वारा आयोजित टी-10 संडे क्रिकेट लीग का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में टीएमसी बीरता ने विक्की बीरता को 35 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बता दे कि फाइनल मैच टीएमसी बीरता और विक्की बीरता के बीच खेला गया। विक्की बीरता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए टीएमसी बीरता ने कुल 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की बीरता की टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे टीएमसी बीरता ने 35 रनों से जीत दर्ज की। अभिषेक ‘मोस्ट पॉपुलर खिलाड़ी’ इस क्रिकेट लीग में अभी को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया, जबकि अभिषेक ‘मोस्ट पॉपुलर खिलाड़ी’ रहे। चिराग महाजन को ‘बेस्ट बॉलर’ का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में कुल 60 टीमों ने भाग लिया था। अजय वर्मा ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए ओल्ड क्रिकेट स्टार के प्रयासों की सराहना की। नशे से दूर रहने का दिया संदेश उन्होंने कहा कि हर वर्ष ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने में सहायक है। वर्मा ने पुराना कांगड़ा के विकास के लिए एकजुटता का आह्वान किया और मैदान में एक चेंजिंग रूम बनाने की घोषणा भी की। कई लोग रहे मौजूद इस अवसर पर अनिल कुमार, सूरज कमल भाटिया, अजय कुमार, निखिल जमवाल, मनोज (काका), दलीप, विनय धीमान, गुरदयाल, कुलभूषण, पंकज, विजय, चंचल, आशीष, अवनीश, विक्रम और राकेश मेहरा सहित ओल्ड क्रिकेटर स्टार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.