मुंगेर में संग्रहालय सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में केंद्रीय पंचायती राज एवं पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी मंत्री तथा मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बुडको और पीएचईडी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। जलापूर्ति योजनाओं में लापरवाही को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे वर्ष 2009 से मुंगेर जिले के सांसद हैं और जिले की स्थिति से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि, “जिले की इंच-इंच जानकारी मुझे है, ऐसे में गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश न करें।”
यह 222 करोड़ रुपये की योजना है
उन्होंने बताया कि जलापूर्ति योजना के तहत शहर के सभी घरों में कनेक्शन दे दिए गए हैं और इसके लिए सड़कों की खुदाई भी की गई, लेकिन इसके बावजूद कई वार्डों में आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस पर उन्होंने बुडको के अधिकारी मनोज कुमार से कड़े सवाल पूछते हुए कहा कि यह 222 करोड़ रुपये की योजना है, और इतनी बड़ी योजना होने के बावजूद आपको इसकी वास्तविक प्रगति की जानकारी तक नहीं है।
ये भी पढ़ें- Bihar: जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, इंडो नेपाल सीमा पर SSB व STF के जाल में जानें कैसे फंसे आरोपी?
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
दिशा की बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अधिकारी को लगे जमकरफटकार
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.