कोरबा में बाल विवाह के खात्मे के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ के तहत साडा कन्या विद्यालय में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बाल विवाह न करने और न करवाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, उससे होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अभियान को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली से शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह को बढ़ावा देने वाले पूरे वातावरण को खत्म करना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.