पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नूरपुर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार, 2 जनवरी को कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो जीप से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो युवकों
नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई बोलेरो जीप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नूरपुर थाना टीम ने कंडवाल में नाका लगाया हुआ था। जांच के दौरान बोलेरो जीप (नंबर HP39C-7284) को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार युवकों के कब्जे से 10.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया।
शाहपुर क्षेत्र के दो युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभात सिंह उर्फ गौरव पुत्र सरदार सिंह राणा (निवासी गांव व डाकघर रेहलू, तहसील शाहपुर) और अविनाश पटियाल उर्फ अब्बू (निवासी गांव चतरेहड, डाकघर व तहसील शाहपुर) के रूप में हुई है। दोनों को नूरपुर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नूरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29-61-85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
नशे की सप्लाई चेन की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। नूरपुर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.