नूंह जिले के बड़कली चौक क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से दो दोस्तों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नलहड़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई। बता दे कि मूलथान गांव, थाना नगीना निवासी वाहिद और उसका दोस्त साहबान चौक स्थित एक कार रिपेयरिंग की दुकान पर कार्यरत थे। बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे दोनों किसी काम से दुकान के पीछे गए थे। इसी दौरान वे वहां पड़े बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए।करंट लगने के बाद दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहिद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। साहबान गंभीर रूप से झुलस गया था। स्थानीय लोगों ने घायल साहबान को तत्काल उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नलहड़ पहुंचाया। एक की मौत, दूसरा गंभीर वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक वाहिद 12वीं कक्षा का छात्र था, जबकि घायल साहबान 10वीं कक्षा में पढ़ता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.