गांव नगला जमालगढ़ में पुलिस महिलाओं को गाड़ी में डालने का प्रयास करती हुई।
हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना खंड के गांव नगला जमालगढ़ में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों और दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के साथ झड़प हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दिल्ली पुलिस के कर्मचारी मह
जैसे ही पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ हाथापाई की वैसे ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने लगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की एक टीम गांव के एक युवक को पिकअप गाड़ी चोरी करने के आरोप में पकड़ने के लिए आई थी।
सुबह 10 बजे गांव में पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक तौसिफ पुत्र आस मोहम्मद निवासी नगला जमालगढ़ गांव में ही वेल्डिंग मिस्त्री का कार्य करता है। दिल्ली पुलिस सुबह करीब 10:00 बजे गांव में पहुंची और तौसिफ को अपने साथ ले जाने लगी।
गांव नगला जमालगढ़ में पुलिस महिलाओं को गाड़ी में डालने का प्रयास करती हुई।
परिवार ने पुलिस से मांगा सबूत
तौसिफ के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा किसी भी अपराध में शामिल नहीं है, लेकिन दिल्ली पुलिस का दावा था कि उसने एक पिकअप गाड़ी को चुराया है। इसी बात को लेकर दोनों में झड़प होने लगी। दिल्ली पुलिस के कर्मचारी दो गाड़ियों में गांव में पहुंचे थे। टीम जबरन तौसिफ को अपने साथ ले जाने लगी।
जब परिवार के लोगों ने पुलिस कर्मचारियों से तौसिफ की गिरफ्तारी के लिए सबूत मांगा, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

ग्रामीणों पर लाठियों से हमला करते पुलिस कर्मचारी।
महिलाओं को गाड़ियों में डालने की कोशिश
जब पुलिस कर्मचारी जबरन तौसिफ को ले जा रहे थे, तो परिवार के लोग उनके सामने खड़े हो गए और गाड़ियों को रोक लिया। जहां पुलिस कर्मचारियों ने बल का प्रयोग किया। गांव में माहौल गरमा गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के साथ झड़प करने लगे। वीडियो में कुछ पुलिस कर्मचारियों के हाथों में लाठियां भी दिखाई दे रही हैं।
वहीं बिना महिला पुलिस कर्मचारी के परिवार की महिलाओं को जबरन डाला जा रहा है। जब इस झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो उक्त पुलिस कर्मचारी और ग्रामीणों के बीच समझौता होने के बाद सामने आ रही है।

गांव नगला जमालगढ़ में पुलिस मारपीट करते हुए।
संबंधित थाने को नहीं दी गई सूचना
वहीं मामले को पुन्हाना थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि दिल्ली पुलिस गांव में पहुंची थी, लेकिन हमारे थाने को कोई सूचना नहीं दी गई। फिलहाल मेवात क्षेत्र में दिल्ली पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ की गई झड़प के बाद मामला सुर्खियों में बना हुआ है। संबंधित थाने को सूचना नहीं देना दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.