पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाजपा के अब दो जिलाध्यक्ष होंगे। गुरुवार को भाजपा प. सिंहभूम में जिलाध्यक्ष चुनाव की हुई रायशुमारी में यह फैसला लिया गया है। चाईबासा, मझगांव व जगन्नाथपुर विधानसभा मिलाकर एक जिलाध्यक्ष व चक्रधरपुर, मनोहरपुर विधानसभा को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष का चुनाव के लिए चर्चा की गई है।
भाजपा के चाईबासा जिला कार्यालय में व्यापक विचार-विमर्श के बाद दो जिलाध्यक्ष के लिए वोटिंग भी हो चुकी है। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने की। रायशुमारी कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड व गीता बलमुचू सहित पूर्व जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रदेश संगठन की ओर से अशोक शर्मा चुनाव प्रभारी के रूप में तथा मनोज सिंह और जयलंदर कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। रायशुमारी के बाद वोटिंग कर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्ष की वोटिंग लिस्ट भेजी गई है। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में दो जिलाध्यक्ष के चुनाव हुए हैं। इनहाउस वोटिंग हो चुकी है। चाईबासा हिस्से के जिले के िलए बड़कुंवर गागराई, प्रताप कटियार, भूषण पाट पिंगुवा, सतीश पुरी जिलाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी थे। जबकि पोड़ाहाट चक्रधरपुर जिला के लिए पवन पांडेय, दीपक पासवान, अमरेश प्रधान प्रत्याशी थे। अंदरखाने के आंकड़ों के अनुसार बड़कुंवर गागराई व अमरेश प्रधान जिलाध्यक्ष बन सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.