पानीपत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर शीलू डाहर को दिल्ली एयरपोर्ट से देर रात गिरफ्तार कर लिया है। शीलू पर रंगदारी वसूली और फायरिंग के कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिसमें वह विदेश में बैठकर अपने शूटरों के माध्यम से अपराध करवाता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शीलू डाहर जनवरी महीने में पानीपत और आसपास के इलाकों में कम से कम तीन बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है। इनमें शामिल हैं, समालखा के गुड़ मंडी में एक मिठाई व्यापारी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के बाद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना और एक ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला करना।
शीलू डाहर का नाम इन सभी मामलों में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और विदेश में बैठकर अपने गैंग को कंट्रोल कर रहा था। पुलिस की सूझबूझ और समन्वित ऑपरेशन के तहत उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही दबोच लिया गया। पानीपत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शीलू के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखना और संगठित अपराध शामिल हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.