श्योपुर में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं का निपटारा किया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने और जनसुनवाई से गायब रहने वाले 8 बड़े अधिकारियों
जनसुनवाई में कुल 136 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें ज्यादातर मामले पेंशन, पीएम आवास, राशन पर्ची और पोषण आहार से जुड़े थे। अधिकारियों ने कई शिकायतों को वहीं सुलझा दिया और लोगों को बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा कैसे मिलेगा।
मृत्यु सहायता के 2 लाख जल्द आएंगे खाते में
बड़ौदा रोड के रहने वाले काशीराम बैरवा के लिए राहत भरी खबर आई। जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी ममता बाई की मौत के बाद संबल योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर हो चुकी है। इसका आदेश (ईपीओ) जारी हो गया है और पैसा जल्द ही उनके बैंक खाते में डाल दिया जाएगा।
पटवारी की लापरवाही पर तहसीलदार को लगी फटकार
रघुनाथपुर के संदीप शर्मा ने शिकायत की थी कि उन्होंने जमीन खरीदी और नामांतरण भी कराया, लेकिन क्लर्क की गलती से उनका नाम रिकॉर्ड से हट गया। तहसीलदार के आदेश के बाद भी पटवारी रिकॉर्ड सुधार नहीं रहा था। इस पर सीईओ ने तुरंत नायब तहसीलदार को फोन लगाया और आदेश का पालन करने की हिदायत दी।
जनसुनवाई से गायब 8 अफसरों को कारण बताओ नोटिस
ड्यूटी में लापरवाही को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जनसुनवाई में मौजूद न रहने पर डीएमओ, एनएच अधिकारी, एमपीआरडीसी प्रबंधक, हाउसिंग बोर्ड अधिकारी, मंडी सचिव, जिला पंजीयक, कॉलेज प्राचार्य और सीएमएचओ समेत 8 अधिकारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.