मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (बीपीएल) राशन कार्ड धारकों के लिए खाद्य विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने जिले के 650 ऐसे हितग्राहियों की पहचान की है जिनके बैंक खातों में 6 लाख रुपये से अधिक का वार्षिक टर
इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला ने जानकारी दी कि यह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए है। विभाग को ऐसे हितग्राहियों की जानकारी मिली है जिनकी आय 6 लाख रुपये से अधिक है, जो बीपीएल राशन कार्ड की पात्रता नहीं रखते।
हितग्राहियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
शासन को आधार कार्ड और पैन कार्ड के बैंक खातों से लिंक होने के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है। जिले में ऐसे 650 हितग्राही हैं, जिनकी आय पात्रता मानदंड से अधिक है, फिर भी वे इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसलिए विभाग ने इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि प्राप्त जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं होता है, तो ऐसे राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।

नोटिस जारी होने के बाद दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं कार्ड धारक
नोटिस जारी होने के बाद कई बीपीएल राशन कार्ड धारक खाद्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ हितग्राहियों ने बताया कि जानकारी के अभाव में उन्होंने अपने बैंक खातों में परिचितों से पैसे मंगवा लिए थे, जिसके कारण खाते में टर्नओवर अधिक हो गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.