सरकार ने इस बार होली पर दो दिन 3 व 4 मार्च की छुट्टी की। इससे कई विभागों में भ्रम की स्थिति बनी। महानिरीक्षक पंजीयन ने होली पर एक दिन छुट्टी का आदेश 26 फरवरी को दिया था। इसके बाद भी मंगलवार 3 मार्च को रजिस्ट्री नहीं हुईं। अब यहां पर 4 मार्च को होली पर भी काम नहीं होगा। इसकी पुष्टि वरिष्ठ जिला पंजीयक अशोक शर्मा ने की। पांच मार्च को कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है पर इस दिन पंजीयन दफ्तर खुलेगा और रजिस्ट्री होंगी। इसके बाद सभी छुट्टियों में पंजीयन दफ्तर रोज की तरह खुलेगा। जिला अस्पताल व सिविल अस्पताल में आज रहेगी दो घंटे की ओपीडी जिले में 5 मार्च को होली की भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित हो चुका है। यह आदेश भी तीसरी बाद संशोधित हुआ। अब गुरुवार को स्थानीय अवकाश पर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे पर ट्रेजरी में रोज की तरह काम होगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अरविंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पांच मार्च को कोषालय बंद नहीं होगा। ऐसे ही स्थानीय अवकाश के बाद भी पांच मार्च को कन्या शिंदे की छावनी स्कूल में एमपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यहां पर 3 मार्च को छुट्टी वाले दिन भी 182 शिक्षक कॉपी जांचने पहुंचे। होली के कारण 4 मार्च को कॉपियों का मूल्यांकन नहीं होगा पर पांच मार्च भाईदूज पर शिक्षक काम पर पहुंचेंगे। आबकारी विभाग में भी होली की छुट्टी पर भ्रम था। कलेक्टर ने मंगलवार शाम आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि 4 मार्च को शाम 4 बजे तक भांग व मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। वहीं जेएएच में बुधवार को भी दो घंटे की ओपीडी सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित की जाएगी। जिला अस्पताल और सिविल अस्पताल हजीरा में मंगलवार और गुरुवार को अवकाश होने के कारण बुधवार को दो घंटे की ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संचालित की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.