नारायणपुर| जिला अस्पताल में लगभग दस महीनों के अंतराल के बाद मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा पुनः शुरू कर दी गई है। इस क्रम में शनिवार को जिला अस्पताल में छह मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहने से मरीजों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार लंबे समय से क्षेत्र के मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बाहर के बड़े शहरों का रुख करना पड़ रहा था, जिससे उन्हें आर्थिक और समय दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.