मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें अब तेज हो गई है। नीतीश के करीबी रहे मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्यसभा सीटों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, राज्यसभा में एक बात पक्की है कि 5 सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी। इनमें से 2 सीटें जदयू के खाते में आनी चाहिए। उन 2 सीटों पर जदयू किसे भेजेगी, इसका फैसला सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। निशांत के संभावित प्रवेश पर उन्होंने कहा, पार्टी के अंदर चर्चा चल रही है। सभी नेता चाहते हैं कि वह राजनीति में आएं। जिस दिन भी वह पार्टी में आते हैं, पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी। मंत्री अशोक चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी। अशोक चौधरी ने आगे कहा, आने वाले दिनों में वह पार्टी की कमान भी संभाल सकते हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कॉपी हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। राजनीति में नए युग की शुरुआत है अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत है। निशांत के आने से बिहार की राजनीति में एक नए दौर का प्रवेश होगा। यह हम सभी के लिए गर्व और खुशी की बात है। राज्यसभा को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया, यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे कि आगे क्या करना है, लेकिन निशांत का राजनीति में आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। पप्पू यादव भी चाहते हैं निशांत राजनीति में आएं पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी निशांत को राजनीति में लाने की वकालत की है। उन्होंने कहा, नीतीश जी बीमार हैं। उनके बेटे निशांत को जल्द राजनीति में आना चाहिए। उनमें मुख्यमंत्री बनने के पूरे गुण हैं और उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। वह शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि पार्टी में आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर को बैक सपोर्ट में लाया जाना चाहिए, जबकि संजय झा और ललन सिंह पहले से ही पार्टी में हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.