धनबाद के निरसा में बुधवार को ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना निरसा क्षेत्र के पास हुई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और बाइक भी सड़क पर गिर गई। हादसे के वक्त ऑटो में 10 लोग सवार थे, जो राजगंज से चिरकुंडा पूजा करने जा रहे थे। बाइक सवार दो युवक जख्मी घायलों में ऑटो सवार कैलाश रजक, रूपाली देवी, पार्वती देवी और मुखिया देवी शामिल हैं। इन सभी को चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार दो युवक आयुष और रोहित भी जख्मी हुए हैं। ये दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं और धनबाद से परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में रोहित का हाथ टूट गया है, जबकि आयुष को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल ऑटो सवार कैलाश रजक ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में सामने से आ रही थी और अचानक ऑटो से टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से SNMMCH पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.