मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत और पूर्व मंंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। गाजियाबाद में दोनों ने सात फेरे लिए। 11 दिसंबर को चिरागवीर दंपती अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। गांव में इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
9 दिसंबर को गाजियाबाद के नायाब वेदांता फार्म में शादी समारोह शाही अंदाज में संपन्न हुआ। जिसमें राजनीतिक हस्तियों के साथ आध्यात्म जगत के लोग भी पहुंचे। कुछ रस्मों के दौरान परिवार को पूर्व मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय की कमी खली।
एक वीडियो में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं चिरागवीर की मां सीमा उपाध्याय उन्हें याद कर भावुक होती नजर आईं। 7 दिसंबर से गाजियाबाद में विवाह की रस्में शुरू हो गई थीं। 8 और 9 दिसंबर के कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
पूर्व मंत्री के इकलौते बेटे चिरागवीर की शादी काफी समय से चर्चा में थी। कथावाचक निधि सारस्वत व उनकी छोटी बहन मशहूर भजन गायिका नेहा के कारण यह शादी सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रही थी। कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के बाद इस शादी को लेकर लोग उत्सुक थे। इसलिए शादी से जुड़ी हर जानकारी पर नजर बनाए हुए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.