- Hindi News
- National
- New Year 2026 Celebration Photos Live; Ujjain Mahakal Ayodhya Ram Mandir | Kashi Vishwanath Khatu Shyam
- कॉपी लिंक
नए साल से पहले देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ में दर्शन के लिए 2-2km लंबी लाइनें लगी हैं।
उज्जैन के महाकाल लोक में कल साल के पहले दिन 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के जैसलमेर में पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा भीड़ है। सीकर के खाटूश्यामजी में 2 घंटे में श्रद्धालुओं को दर्शन हो पा रहे हैं।
फोटोज में नए साल का जश्न
उत्तर प्रदेश: काशी-अयोध्या में महाकुंभ जैसी भीड़

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की 2 किमी लंबी लाइन देखी गई।

अयोध्या में राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।

अयोध्या में हनुमानगढ़ी में भक्तों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है।

राधारानी की नगरी बरसाना की गलियां और मंदिर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से भरे नजर आए।

बांके बिहारी मंदिर की गलियों में प्रसाद, चाट, चाय और लस्सी की दुकानों पर भीड़ देखी गई।
राजस्थान: खाटूश्याम में पैर रखने की जगह नहीं

सीकर के खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए 4 लाइनें लगी हैं।

राजसमंद में श्रीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए रोज 25 हजार से 30 हजार लोग पहुंच रहे हैं।

जैसलमेर के सम के रेगिस्तान में सैलानी मस्ती करते नजर आए।

जैसलमेर के सोनार फोर्ट में सैलानियों का सैलाब सा उमड़ गया है।

जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में पर्यटक राउंड मैजिक फोटोशूट करवाते नजर आए।

जयपुर में हवामहल के बाहर सुबह से पर्यटकों की भीड़ है। पूरे परकोटे में जाम की स्थिति है।

जयपुर के सिटी पैलेस में मंगलवार को बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचे हैं।
मध्य प्रदेश: महाकाल के दरबार में भक्तों का सैलाब

उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

नए साल के दिन महाकाल मंदिर में 12 लाख श्रद्धालुओं के मंदिर में पहुंचने की संभावना है।

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में नए साल पर 10 लाख भक्त आने की उम्मीद है।

नए साल से पहले ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ है।
पंजाब: स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

नए साल से पहले लोग बड़ी संख्या में अमृतसर गोल्डन टेंपल पहुंच रहे।

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर घूमते हुए लोग।
हिमाचल: मनाली में देशभर से पहुंच रहे टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश के मनाली में देशभर से टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। रोहतांग दर्रा के पास टूरिस्ट अब अपने वाहन से भी पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने अपने वाहन ले जाने पर लगाई रोक हटा ली है।
——————
ये खबर भी पढ़ें…
अगले साल के 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड:कुल 50 दिन की छुटि्टयां; 2026 का पूरा हॉलीडे कैलेंडर देखिए

नए साल की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। इस साल 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड होंगे। रेगुलर लीव्स के अलावा वीकेंड मिलाकर 50 दिन की छुटि्टयां मिल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.