गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी का रिसेप्शन 25 दिसंबर को करनाल के द एडन जन्नत हॉल में होगा। परिवार ने उनके रिसेप्शन को भी खास बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।
परिवार ने अपने नजदीकियों को निमंत्रण दिया है। इसके साथ रिसेप्शन को भी शादी की तरह सीमित रखने का फैसला लिया है। परिजनों ने शादी के कार्ड लोगों में बांटे हैं। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के फोटो नीरज चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किए हैं।
हिमाचल में हुई थी शादी
नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी, 2025 को टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी की थी। उन्होंने इसकी घोषणा 19 जनवरी, 2025 को सोशल मीडिया पर की थी। यह शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी, इसमें गोपनीयता बरती गई थी। परिवार इसी गोपनीयता के बीच उनका रिसेप्शन करने की तैयारी में है। इसके लिए पिछले एक महीने से तैयारी में लगे हुए थे। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह सामने आया है। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि दोनों की शादी के बाद रिसेप्शन की रस्म बाकी थी। इसको पूरा किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.