नीमच में शनिवार से दिव्यांगों की मदद के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर की शुरुआत हुई। अग्रवाल विकास समिति और जयपुर की संस्था के सहयोग से सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित इस शिविर के पहले दिन ही सैकड़ों जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटे गए। शिविर में जयपुर से आए विशेषज्ञों ने दिव्यांगों की जांच की और कई लोगों को मौके पर ही कृत्रिम पैर (जयपुर फुट) लगाए। जो लोग दुर्घटना या अन्य कारणों से अपने पैर गंवा चुके थे, वे शिविर से बिना किसी सहारे के खुद चलकर बाहर निकले। यह देखकर वहां मौजूद लोगों और परिजन के चेहरे खिल उठे। आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटे उपकरण इस तीन दिवसीय आयोजन में दिव्यांगों को उनकी जरूरत के हिसाब से ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम हाथ, बैसाखी और वॉकर जैसी चीजें मुफ्त दी जा रही हैं। यह शिविर 16 मार्च तक चलेगा, जिसका मकसद शारीरिक कमी से जूझ रहे लोगों को दूसरों पर निर्भर होने से बचाना है। एक हजार लोगों की मदद का लक्ष्य अग्रवाल विकास समिति ने बताया कि इस शिविर के जरिए लगभग एक हजार दिव्यांगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने और रुकने का इंतजाम भी समिति ने किया है। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ यह सेवा कार्य सोमवार तक जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.