AIIMS रायपुर की एनसीसी कैडेट्स ने जगदलपुर हवाई अड्डे पर फ्लाइंग प्रशिक्षण के जरिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस प्रशिक्षण में MBBS की छात्राएं कैडेट दीपिका पल्ला और कैडेट श्रेया जान्हवी ने ट्विन-सीटर माइक्रोलाइट विमान से सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
यह फ्लाइंग गतिविधि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के देखरेख में और रायपुर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की निगरानी में आयोजित की गई।
देखिए तस्वीरें…

सिम्युलेटर से लेकर असली उड़ान तक मिला प्रशिक्षण
इस कार्यक्रम के तहत इस साल एनसीसी से जुड़े MBBS और BSc नर्सिंग छात्रों को पहले फ्लाइंग सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण, हवाई अड्डे का भ्रमण और इसके बाद वास्तविक उड़ान का अनुभव प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को विमानन कौशल की बुनियादी समझ देना रहा।
11 कैडेट्स शामिल, इनमें 9 गर्ल्स थीं
प्रशिक्षण शिविर में कुल 11 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें से 9 बालिका कैडेट्स थीं। यह कार्यक्रम लैंगिक समावेशन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत उदाहरण माना जा रहा है।
AIIMS रायपुर के CEO बोले- यह ऐतिहासिक मील का पत्थर
AIIMS रायपुर के कार्यकारी निदेशक और CEO लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि, “ऐसी गतिविधियां छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय सेवा की भावना को मजबूत करती हैं।” ले. जनरल जिंदल ने खुद जगदलपुर एयरपोर्ट का दौरा कर कैडेट्स से संवाद भी किया।
एविएशन मेडिसिन जैसे करियर के लिए प्रेरणा
यह फ्लाइंग अनुभव कैडेट्स को एविएशन मेडिसिन और संबंधित क्षेत्रों में भविष्य के करियर के लिए प्रेरित करेगा। AIIMS रायपुर ने स्पष्ट किया है कि वह छात्रों के समग्र विकास के लिए एनसीसी के साथ अपने सहयोग को आगे भी मजबूत करता रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.