- कॉपी लिंक
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर गुरुवार से कॉमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गया। बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 6E460 यात्रियों को लेकर सुबह 8 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। आगमन पर फ्लाइट को पारंपरिक वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया।
पहली लैंडिंग के बाद इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 6E882 ने सुबह 8:40 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। इसके साथ ही एयरपोर्ट का पहला आगमन और प्रस्थान चक्र पूरा हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे NMIA की पहली कॉमर्शियल लैंडिंग और टेक-ऑफ बताया।
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी भी पहुंचे थे। उन्होंने बेंगलुरु से पहली कॉमर्शियल उड़ान से उतरे सभी यात्रियों का स्वागत किया। अडाणी ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचाईं।
नवी मुंबई एयरपोर्ट की 5 तस्वीरें…





Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.