नारनौंद में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बिजली निगम के लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है।
हिसार जिले के नारनौंद में विजिलेंस टीम ने बिजली निगम के एक लाइनमैन को 27 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम नारनौंद के पुराना बस स्टैंड पर की गई। लाइनमैन पर किसान से नए बिजली कनेक्शन के बदले रिश्वत मा
विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई कापड़ो गांव निवासी किसान बलवान की शिकायत पर की। बलवान के खेत में लगा ट्यूबवेल खराब होने के बाद उसने करीब एक एकड़ दूर दूसरा ट्यूबवेल लगवाया था। नए कनेक्शन के लिए किसान ने बिजली निगम में आवेदन किया था।
किसान के अनुसार, लाइनमैन जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी माजरा ने नए कनेक्शन के लिए 27 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि लाइनमैन कई दिनों से किसान पर पैसे देने का दबाव बना रहा था।
आरोपी लाइनमैन को लेकर जाती विजिलेंस की टीम।
रुपए लेने के लिए बस स्टैंड पर बुलाया
इसके बाद किसान बलवान ने पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने एक जाल बिछाया। शुक्रवार शाम पांच बजे पुराना बस स्टैंड पर जैसे ही बलवान ने आरोपी लाइनमैन को रिश्वत की रकम सौंपी, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
विजिलेंस हिसार टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुखदेव ने किया कि, नगर निगम हिसार के एचसीएस हरवीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। आरोपी लाइनमैन से पूछताछ जारी है और विजिलेंस विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.