विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि।
नारनौंद के गांव बास में आस्था सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय सर्कल कबड्डी महाकुंभ-2026 का समापन हो गया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास के प्रांगण में हुई इस प्रतियोगिता में बहु अकबरपुर की टीम ने 1 लाख 1 हजार रुपए का खिताब जीता।
फाइनल मुकाबले में बहु अकबरपुर ने जीत हासिल की। गिरावड़ की टीम 71 हजार रुपए के नकद पुरस्कार के साथ दूसरे स्थान पर रही। उगालन और मेजबान बास की टीमों ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया, दोनों को 41-41 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा (लुदाना) और पंजाब की लड़कियों के बीच एक विशेष मुकाबला भी हुआ। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए अंकुर को बेस्ट रेडर और मनीष बल्हारा को बेस्ट कैचर चुना गया। दोनों खिलाड़ियों को 21-21 हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया गया। इस पूरे आयोजन की अध्यक्षता कालू मोर ने की।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथिगण।
मटका रेस में सुनीता पहले स्थान पर
समापन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। महिलाओं के लिए मटका रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुनीता रानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। खेल कमेटी ने सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। गंगा खेड़ी ने सुखपुरा को, भाग खेड़ा ने जनीर (पंजाब) को, बडेसरा ने मोहम्मदपुर को, गिरावड़ ने बडाला को और बास ने सिंसर को हराया। सेमीफाइनल में बहु अकबरपुर ने उगालन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
समापन समारोह में प्रधान कालू मोर, उपप्रधान आजाद पहलवान, सोनू मोर, सुखबीर मास्टर, वेदपाल मोर, मनजीत, सुरेंद्र, शीलू लाठर, सुभाष पहलवान, नीना पहलवान और बीरेंद्र मोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

वितेता खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.