हरियाणा के नारनौल में अटेली थाना क्षेत्र के गांव खोड़ में परिवार के बाहर जाने के दौरान सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना का पता परिवार के घर लौटने पर चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खोड़ निवासी राहुल ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ स्थित डाकघर में कार्यरत है। 11 मार्च 2026 को उसके मामा के निधन के कारण वह अपने परिवार के साथ झुंझुनू जिले के गांव काकड़ा (थाना भालोठ) चला गया था। 14 मार्च को जब वह अपने परिवार के साथ वापस घर लौटा तो देखा कि घर के अंदर रखा सोना-चांदी और नकदी चोरी हो चुकी थी। लाखों रुपए के आभूषण राहुल के अनुसार चोरी की वारदात 11 से 14 मार्च के बीच रात के समय हुई है। चोर घर में घुसकर लाखों रुपए के आभूषण और नकदी ले गए। चोरी हुए सामान की पूरी सूची वह पुलिस को बाद में देगा। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 व 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.