हरियाणा के नारनौल में गांव तलोट में निजामपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर के किराए के मकान से चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवरात, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाना निजामपुर में श
निजामपुर थाना में दी गई शिकायत में पीड़ित राजस्थान के झुंझुनूं जिला के बुहाना के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में निजामपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत है। वह गांव तलोट, पोस्ट बसीरपुर, तहसील नारनौल में जयप्रकाश के मकान में किराए पर रह रहा है।
निजामपुर का रेलवे स्टेशन, यहां पर तैनात है स्टेशन मास्टर
चोरों ने लगा दिया दूसरा ताला
विनोद कुमार के अनुसार 3 जनवरी को वह शाम करीब 5:45 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे उसी दिन दोपहर करीब 11 बजे अपने मायके चले गए थे। ड्यूटी समाप्त कर जब वह 4 जनवरी की सुबह करीब 6:15 बजे घर लौटा तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला और वहां दूसरा ताला लगा हुआ था।
लाखों के जेवरात मिले गायब
अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। चोरी हुए सामान में पत्नी के कानों के टोपस, मंगलसूत्र, दो जोड़ी पाजेब, चांदी की अंगूठी शामिल हैं। इसके अलावा दोस्त से लाई गई टुम में रखे सोने के आभूषण एक टेवटा, एक नथ, एक मांगटीका, सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के बाले, एक सोने की चेन साथ ही चांदी की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पाजेब और दो जोड़ी चांदी की मच्छी भी चोरी हो गई।
प्रेस भी ले गए
चोर एक प्रेस और लाल रंग का ट्रॉली बैग भी ले गए, जिसमें महंगे कपड़े रखे थे। थाना निजामपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने जल्द जेवरात बरामद करने की मांग की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.